10 सूत्रीय मांगो को लेकर तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर विधानसभा भीमताल की जनता

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

भीमताल। पूर्ववर्ती सरकार में स्वीकृत योजनाओं के कार्य पूर्ण नहीं होने के संबंध में पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी द्वारा भीमताल विधानसभा की 10 सूत्री मांगों को लेकर ओखलकांडा ब्लॉक के खन्स्यु तहसील में क्षेत्रीय जनता के साथ लगातार तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर है। जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य बीटीसी मेंबर और क्षेत्रीय जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/25/threats-to-kill-women-along-with-rape/

भंडारी ने बताया तहसील में पद सृजित होने के बाद भी अभी तक रिक्त हैं। लोगों को खतौनी निकालने के लिए भी धारी जाना पड़ता है। धारी में पॉलिटेक्निक कॉलेज, रामगढ़ में उप तहसील का शासनादेश होने के उपरांत अभी तक कोई कार्य प्रगति पर नहीं है। रामगढ़ में स्वीकृत डिग्री कॉलेज,  डोली गांव में आईटीआई का शासनादेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभी तक भीमताल विधानसभा के हेड़ा खान आईटीआई का शासनादेश होने के उपरांत कार्य शुरू नहीं हो पाया भीड़ा पानी में पूर्व में स्वीकृत चिकित्सालय का निर्माण नहीं हो पाया। भंडारी ने कहा कि भीमताल के अंतर्गत नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा, भीमताल विधानसभा के अंतर्गत सभी खस्ताहाल सड़कों में डामरीकरण एवं बदहाल शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी, दूरसंचार की व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त की जाएं। पूर्व विधायक भंडारी ने कहा यदि यह शीघ्र यह हमारी मांगे शीघ्र ही पूर्ण नहीं की गई तो में खुद भी आत्मदाह करूँगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

लगातार तीन दिन से चल रहे आमरण अनशन को आज स्थानीय टैक्सी यूनियन ओखलकांडा ने भी समर्थन दिया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष यश बर्गली ने कहा कि  यदि मांगों को सरकार तथा प्रशासन ने पूर्ण नहीं किया तो  टैक्सी यूनियन ओखलकांडा भी उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे। टैक्सी यूनियन ओखल कांडा के उपाध्यक्ष महेश सुयाल ने कहा यदि शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इस जनहित के जन आंदोलन में हमें आत्मदाह भी करना पड़ा तो हम उसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के.डी. रुवाली, पूर्व जिला पंचायत वीर राम आर्य, पूर्व जिला पंचायत संजय शाह, पूर्व ब्लाक प्रमुख धारी कृपाल सिंह मेहरा, पूर्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान मदन सिंह नौलिया, ग्राम प्रधान पश्या भोला कुड़ाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह चिलवाल, पूर्व प्रधान एन डी कफलटिया,पूर्व सरपंच इंदल सिंह चिलवाल, पूर्व सरपंच खनश्यु, नारायण सिंह ऐड़ी, दयाकिशन आर्या, पूरन पनेरू, दौलत सिंह बर्गली, रघुवीर सिंह पूर्व सरपंच जौलपोखरा, सुंदर बर्गली, कुंवर मटियाली, गणेश बिष्ट धनाचूली, मनोज नगरकोटी, खड़क सिंह बर्गली, डॉ केदार पलडिया, धर्मेन्द्र शर्मा, बद्री सिंह बर्गली,  मुकेश भट्ट, गिरधर गौनिया, खिमेश चिलवाल, पूर्व प्रधान झड़गांव मदन मोहन भट्ट , शंकर दत्त जोशी सरपंच पोखरी तल्ली, प्रधान पैटना तेज राम आर्या, बलवीर सिंह प्रधान जमराडी सहित अनेको लोग धरने में सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More