जसपुर–बाजपुर मार्ग पर कार हादसे में मददगार बने लोगो ने मृतक महिला का चुराया मंगलसूत्र

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। सड़क हादसा पहले ही परिवार के लिए मातम लेकर आया और ऊपर से गले से सोने का मंगलसूत्र रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने की घटना ने परिजनों के आंसुओं को आक्रोश में बदल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर–बाजपुर मार्ग पर शुक्रवार तड़के हुए हादसे में ग्राम भालूढीयार, डीडीहाट (पौड़ी गढ़वाल) मूल निवासी व हाल निवासी सैजना खटीमा, उधम सिंह नगर निवासी भागीरथ चौशाली पुत्र खिमानंद अपनी मां कमला देवी (69 वर्ष), भतीजे पंकज और भांजी तनुजा के साथ कार संख्या 24 बीएच 5395 एफ से देहरादून से लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे जसपुर-बाजपुर मार्ग पर ढिल्लो ढाबा रेस्टोरेंट के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा भिड़ी। इस भयानक हादसे में जहां कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार सवार कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भागीरथ चौशाली की दोनों टांगें टूट गईं। पंकज और तनुजा को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर स्थिति में भागीरथ को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद परिजनों ने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद जब वे अस्पताल पहुंचे तो सबसे पहले उनकी नजर मंगलसूत्र पर पड़ी, जो गायब था। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। आरोप लगाया कि एम्बुलेंस कर्मियों ने या फिर अस्पताल स्टाफ ने यह गहना चोरी किया। इतनी बड़ी दुर्घटना में भी कोई मृतका के गले से जेवर उतार ले यह बेहद शर्मनाक और बेहद असंवेदनशील कृत्य है। इससे परिजनों में गहरा आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और एम्बुलेंस कर्मियों से लेकर अस्पताल स्टाफ तक सभी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news car accident Jaspur-Bajpur road kashipur news People who helped in a car accident on Jaspur-Bajpur road stole the mangalsutra of the deceased woman People who helped in a car accident stole the mangalsutra of the deceased woman uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार हादसा काशीपुर न्यूज जसपुर–बाजपुर मार्ग दुर्घटना न्यूज मददगार बने लोगो ने चुराया महिला का मंगलसूत्र

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More