हल्द्वानी। मानसून सत्र से लौटने के उपरांत कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भाजपा की मनमानी और नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई अराजकता लोकतंत्र के लिए कलंक है।
“नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जो अराजकता देखने को मिली, उसने देवभूमि को शर्मसार कर दिया। पुलिस प्रशासन के संरक्षण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।उत्तराखंड को बिहार बनाने का सपना देखने वाली भाजपा को प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर शांति और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएगी।”
हृदयेश ने कहा कि भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में “वोटों की डकैती” कर लोकतंत्र की हत्या की और फिर विधानसभा सत्र में विपक्ष के सवालों से बचने के लिए डेढ़ दिन में ही सत्र स्थगित कर लोकतंत्र का मजाक बनाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित विपक्षी विधायकों के साथ बदसलूकी और मारपीट, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनता के मुद्दों पर चर्चा न करने के चलते विपक्ष को सदन के अंदर ही धरना देने को मजबूर होना पड़ा। यह भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रमाण है।
कांग्रेस शीघ्र ही जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और एक बड़े जनांदोलन की शुरुआत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि उत्तराखंड को बिहार बनने से रोकने के लिए जनता अब भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने सरदार सतनाम सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी अवध विहारी शर्मा, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो, लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट। कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]