बहुउद्देशीय शिविर से होगा जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण – प्रताप बिष्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जगह-जगह बहुउद्देशीय शिविर लगा कर जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करेगे। इसी क्रम में कल 11 बजे एमबीपीजी कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सभी प्रमुख अधिकारी रहेगे। 

प्रताप बिष्ट ने कहा कि एक साल के अन्दर मुख्यमन्त्री ने जो भी निर्णय लिए वह बेमिसाल है। पूरे देश के सभी राज्यों ने श्री धामी के इन निर्णयों को लागू किया है। उन्होंने कहा मुख्यमन्त्री ने गरीब कल्याण हेतु एक साल में 3 गैस सिलिन्डर का प्रावधान किया। राजस्व क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए नियमित पुलिस की व्यवस्था की। देश में सबसे पहले उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया। केदारनाथ और हेमकुण्ड में रोपवे का निर्माण प्रारम्भ किया। महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की। देश का सबसे सख्त धर्मान्तरण कानून लागू किया। राज्य आन्दोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की। पूरे प्रदेश में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के लिए 1200 टावरो को स्वीकृत कराया। इसके अलावा देश का सबसे सख्त नकल कानून इस प्रदेश में लागू हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा एक साल में धामी सरकार ने विकास के क्षेत्र में भी नये आयाम कायम किये। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने देश में अपने निर्णयों के कारण एक नई मिसाल कायम की है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी धामी सरकार के एक साल के कार्यकाल को एक साल नई मिसाल नारे के साथ प्रदेश भर में उत्साह के साथ मना रही है।उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि वे बहुद्देशीय शिविरों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। श्री बिष्ट ने कहा की इस प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने का सपना जो युवा मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिया है निश्चित रूप से एक साल के अन्दर लिये गये निर्णयो से उसकी झलक साफ दिखाई देती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news People's problems will be redressed quickly through multipurpose camp - Pratap Bisht Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खराब सड़को को लेकर शुरू धरने के दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आये आमने-सामने, आरोप प्रत्यारोप के बीच हुई तीखी बहस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां कठघरिया चौराहे पर सड़को की खराब हालत को लेकर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के बीच तीखी बहस हो गईं, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शांत कराया। दरअसल, कठघरिया चौराहे […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। हैदराबाद से जुड़े दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक दमकल कर्मी, छह नाबालिग और चार ग्रुप एडमिन हैं। थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिन्दुखत्ता और बागजाला को राजस्व गांव बनाने के मामले में भाजपा सरकार की भूमिका नकारात्मक – आनंद सिंह नेगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   लालकुआं। गुरुवार (आज) दीपक बोस भवन, कार रोड,बिन्दुखत्ता कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा बिन्दुखत्ता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बागजाला को मालिकाना हक दिलाने निर्माण कार्यों में लगी रोक हटाने के लिए पिछले 73 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के प्रति […]

Read More