नदी को पार करते समय तेज बहाव में बहा ब्यक्ति, फायर रेस्क्यू टीम ने बॉडी की बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। नदी को पार करते समय तेज बहाव में बहे ब्यक्ति के शव को अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र रामनगर ने नदी के एक छोर से दूसरी छोर तक रस्सी बांधकर कड़ी मशक्कत के बाद बॉडी को निकाला बाहर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र रामनगर, जनपद नैनीताल (उत्तराखण्ड) को शनिवार 16 जुलाई  को समय 13:26 pm बजे MDT के माध्यम से कोतवाली रामनगर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति कोसी नदी हनुमान धाम के पास नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही एक फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा कि वीर बहादुर थापा उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी ग्राम कालु सिद्ध मंदिर रामनगर जिला-नैनीताल का निवासी था। जो कि नदी को पार करते समय तेज बहाव में बह गया था। जिसे फायर सर्विस यूनिट/स्थानीय पुलिस द्वारा कालु सिद्ध मंदिर हनुमान धाम के पास काफी अथक परिश्रम कर खोजबीन की गई तथा काफी खोजबीन करने के बाद ग्राम नाथूपुर के पास कोसी नदी के बीच मृत पड़ा मिला। FS यूनिट द्वारा रेस्क्यू कर नदी के एक छोर से दूसरी छोर रस्सी बांधकर कड़ी मशक्कत कर बॉडी को बाहर निकाला गया। जिसको स्थानीय पुलिस व परिवार के सदस्यों को सुपुर्द कर बाद समाप्त रेस्क्यू टीम वापस F.S पर उपस्थित हुए। इस दौरान फायर सर्विस टीम में LFM मदन सिंह राणा, DVR रमेश बंगारी, FM रविंद्र कुमार, FM महमूद अली, FM वसीम अहमद मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fire rescue team recovered the body Person swept away in strong current while crossing the river ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More