केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नैनीताल द्वारा शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नैनीताल द्वारा शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में मंगलवार (आज) मेरी माटी मेरा देश नौ साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधक शैमफोर्ड स्कूल दयासागर बिष्ट ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने उद्बोधन में विगत नौ वर्षों में भारत की वैश्विक स्तर पर हुई प्रगति से सभी को अवगत कराया। छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स को उन्होंने नियमित समय सारणी बनाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासित होना बहुत आवश्यक है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को अलबेंडाजोल दवा खिलाकर कृमि मुक्त एवं स्वस्थ भारत का संदेश दिया। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो एवं विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।  केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शैमफोर्ड स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों एवं स्टाफ का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जो बुधवार को भी जारी रहेगा। मंच संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के क्षेत्रीय पदाधिकारी भूपेन्द्र नेगी, प्रदर्शनी अधिकारी आनंद सिंह बिष्ट,  विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानचार्या संतोष पांडे, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग से अजय भट्ट, डीपीसी, टीबी मुक्त कार्यक्रम नैनीताल, डॉ के एम गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी आरबीएसके, डॉ इंद्रजीत रॉय, चिकित्साधिकारी मेघा गुरूरानी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उषा रैकवाल, श्वेता, अनुष्का, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य तथा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Government of India Haldwani news Ministry of Information and Broadcasting Nainital at Shamford Senior Secondary School Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More