रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह चौहान की मां विजयलक्ष्मी चौहान (58) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बेटे की असामयिक मृत्यु का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर पाईं। परिवार में दो हफ्तों से भी कम समय में दूसरी बड़ी त्रासदी ने सबको तोड़ कर रख दिया।
परिजनों ने बताया कि विजयलक्ष्मी को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को विजयलक्ष्मी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक घाट पर किया गया। बड़े बेटे चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाई राजवीर की मौत के बाद से मां मानसिक रूप से बेहद टूट गई थीं। वह दिन-रात राजवीर को यादकर रोया करती थीं।
गौरतलब है कि 15 जून को आर्यन हेली एविएशन का हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते वक्त गौरी माई खर्क के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। शवों की पहचान भी कठिनाई से,
अंगूठी, चेन व कंगन के जरिये की गई थी। सर्व समाज की ओर से रविवार को राजवीर सिंह चौहान के सम्मान में मां भारती के वीर सपूत कार्यक्रम का आयोजन होना था।जिसमें नंदी बाबा मंदिर चौक और सड़क का नाम के नाम पर रखे जाने की घोषणा, सामूहिक तिरंगा यात्रा, हनुमान चालीसा पाठ और श्रद्धांजलि सभा प्रस्तावित थी। लेकिन यह कार्यक्रम शोक सभा में बदल गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, […]