राज्य स्थापना की रजत जयंती पर देहरादून पहुंच पीएम मोदी ने दी राज्य को 8260 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे और राज्य को 8260 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं में पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 28,000 किसानों के खातों में फसल बीमा योजना के तहत 62 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की। प्रदर्शनी के दौरान एक नन्हीं बालिका ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया, जिसे स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने उसे आशीर्वाद दिया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई एक सुंदर तस्वीर भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

मुख्य समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और ऊखीमठ स्थित भगवान केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल की प्रतिकृति उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रजत जयंती समारोह के मंच से राज्य को करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा दिया औरकई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे देहरादून में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड “विकसित भारत” के निर्माण में एक मजबूत भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news gifted the state with schemes worth Rs 8260 crore PM Modi reached Dehradun PM Modi reached Dehradun on the silver jubilee of the state's establishment and gifted the state with schemes worth Rs 8260 crore Silver Jubilee of the state's establishment uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज देहरादून पहुंचे पीएम मोदी राज्य को दी 8260 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात राज्य स्थापना की रजत जयंती

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More