जेसीबी से नाले की सफाई के दौरान पीएनजी पाइपलाइन फटी, समय रहते सेफ्टी वॉल्व बंद करने से टली बड़ी दुर्घटना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां जेसीबी से नाले की सफाई के दौरान पित्थुवाला क्षेत्र में 63 मिलीमीटर की पीएनजी पाइपलाइन फट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और गेल के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सेफ्टी वॉल्व बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाइपलाइन को सुरक्षित रूप से ठीक किया जा सका। गेल अधिकारियों ने इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

 

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर एमएस बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास हुई। गैस रिसाव के दौरान पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात किया गया ताकि अफरा-तफरी न फैले। घटना के समय करीब 20 मिनट तक गैस रिसाव जारी रहा, लेकिन किसी प्रकार की चिंगारी नहीं उठी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

 

गेल के जीएम अंबुज गौतम ने कहा कि यह हादसा बिना अनुमति के खोदाई करने के कारण हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी निर्माण या खोदाई कार्य से पहले आसपास पाइपलाइन की स्थिति का ध्यान अवश्य रखा जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cleaning the drain with JCB dehradun news major accident averted by closing the safety valve in time major accident averted by immediate action PNG pipeline burst PNG pipeline burst while cleaning the drain with JCB safety valve closed in time uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जेसीबी से नाले की सफाई तुरंत कार्यवाही से टली बड़ी दुर्घटना देहरादून न्यूज पीएनजी पाइपलाइन फटी समय रहते किया सेफ्टी वॉल्व बंद

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More