शैमफोर्ड स्कूल में हुआ काव्य कुम्भ-2025 का भव्य आयोजन  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में मंगलवार (आज) हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट,डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। 
 
काव्य कुंभ में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 50 से अधिक बाल कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं से सभी श्रोताओं का खूब मन मोहा। बाल कवियों द्वारा वीर, हास्य, शृंगार एवं करुण रस से भरी रचनायें प्रस्तुत की गई। बच्चों ने माँ, बेटियाँ, सैनिकों, पहलगाम हमले, हमारा भारत देश महान, महाकुंभ, छत्रपति शिवाजी, प्रकृति, प्राकृतिक आपदाओं, फलों, विद्यार्थी जीवन, सोशल मीडिया आदि पर अपनी मधुर स्वरचित कविताओं से सभी बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। बाल कवियों ने समाज में बढ़ते बालिका अपराधों जैसे जरूरी विषयों पर कविता का प्रस्तुतिकरण कर सभी श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। 
 
प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है जो बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक है। काव्य कुम्भ के आयोजन के लिए हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी की सराहना की और बताया कि गौरव त्रिपाठी साहित्य के क्षेत्र में काफी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा काव्य कुम्भ प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करते है। कहा कि प्रतिभागी सभी विद्यालयों का भी आभार प्रकट किया। 
 
काव्य कुम्भ में लेक्स इंटरनेशनल, द आनंद एकेडमी, द ओरियन स्टार्स स्कूल, केवी कान्वेन्ट स्कूल, सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट ल्यूक्स स्कूल, द मास्टर्स स्कूल के बाल कवियों ने प्रतिभाग किया। ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में कविताओं के लेखन एवं वाचन की प्रेरणा देना है तथा साहित्य के प्रति रुचि पैदा करना है। काव्य कुम्भ कविताओं के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रभक्ति, धर्म, महिलाओं के प्रति सम्मान करने की भावना को जागृत करने का एक मंच है, जिससे सकल समाज में यह भावनायें प्रसारित हो सकें। गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को काव्य पाठ का विषय चुनने, उसके प्रस्तुतीकरण, लयबद्धता एवं अपनी भावनाओं को श्रोताओं तक कैसे पहुंचाया जाय संबंधी टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट एवं प्रधानचार्या संतोष पांडे, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाल कवियों का उत्साहवर्धन किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Grand event of Kavya Kumbh-2025 Grand event of Kavya Kumbh-2025 organized in Shamford School Haldwani news Kavya Kumbh-2025 Shamford school uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज काव्य कुम्भ-2025 काव्य कुम्भ-2025 का भव्य आयोजन शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More