पुलिस एवं प्रशासन ने छापेमारी कर जब्त किया भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक, गोदाम संचालक हुआ मौके से फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही में गुरुवार (आज) तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने बिंदुखत्ता कार रोड में छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक के गोदाम से भारी मात्रा में डिस्पोजल सामग्री और पॉलीथिन जब्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को यहां कार रोड बिंदुखत्ता में तहसीलदार लालकुआं सचिन कुमार और उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध गोदाम के निरीक्षण के दौरान कई कुंटल सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल ग्लास और पॉलिथीन बरामद की। कार्यवाही के दौरान गोदाम का संचालक हाथीखाना निवासी टिंकू उर्फ मोनू मौके से फरार हो गया है। पुलिस एवं प्रशासन मामले की जांच करते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। छापेमारी टीम में तहसीलदार सचिन कुमार कोतवाली के उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज, कॉन्स्टेबल तरुण मेहता, हरीश पुरी के अलावा नगर पंचायत कर्मी सोनू और विजय आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Police and administration raided and seized a large amount of single use plastic Uttrakhand news warehouse operator absconded from the spot

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More