पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वहां मौजूद चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवास-विकास तिराहे के पास स्थित सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर ‘कोहिनूर स्पा सेंटर’ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान भागने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों हरीश साह (39 वर्ष) स्पा संचालक, विकास कुमार (22 वर्ष) संचालक का सहयोगी एवं ओमविजय (28 वर्ष) को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इस दौरान पुलिस ने स्पासेंटर के भीतर बने कमरों से चार महिलाओं का रेस्क्यू किया।पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बतायाकि संचालक हरीश साह और उसका सहयोगी विकास कुमार उन्हें लालच और दबाव देकर पिछले कई महीनों से देह व्यापार के लिए मजबूर कर रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कस्टमर एंट्री रजिस्टर, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।पुलिस बरामद मोबाइल फोनों को भी विवेचना में शामिल करेगी। सभी सामान को सील कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा143 और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PIT Act) 1956 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षा के लिहाज से महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई में सुप्रीमकोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police and Anti Human Trafficking Unit busted the sex racket operating under the guise of a spa and arrested three accused Police and Anti Human Trafficking Unit took action rudrapur news sex racket exposed sex racket operating under the guise of a spa three accused arrested udham singh nagar news uttarakhand news अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यवाही रुद्रपुर न्यूज स्पा की आड़ में चल रहा सैक्स रैकेट

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More