जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने छब्बीस हजार रुपए और ताश की गड्डी के साथ किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां पुलिस ने भीमताल क्षेत्र में जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हजारों की नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले में अपराधिक व अनैतिक गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के क्रम में वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सायं के समय क्षेत्र में यातायात व कानून व्यवस्था बनाने के लिए चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना भीमताल क्षेत्रांतर्गत स्थित रिलायंस मॉल के नीचे गोरखपुर तिराहे के पास जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को 26,600 रुपए और ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना भीमताल में एफआईआर नंबर–74/2023 धारा 3/13 जुआ अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

गिरफ्तार लोगों में रूपेश थापा पुत्र स्वर्गीय शिवू थापा निवासी गोरखपुर भीमताल नैनीताल उम्र 48 वर्ष, मनोज सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गोरखपुर भीमताल नैनीताल उम्र 38 वर्ष, प्रदीप सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी मेहरा गांव भीमताल नैनीताल उम्र 38 वर्ष,मनोज सिंह पुत्र स्वर्गीय किशन सिंह निवासी मल्ला रामगढ़ मुक्तेश्वर नैनीताल उम्र 44 वर्ष, गोविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह निवासी भोटिया पड़ाव हल्द्वानी नैनीताल उम्र 44 वर्ष, प्रमोद सिंह पुत्र शिवजी सिंह निवासी बाईपास भीमताल नैनीताल उम्र 30 वर्ष, विजय सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी गोरखपुर भीमताल नैनीताल उम्र 36 वर्ष, कैलाश जोशी पुत्र स्वर्गीय उमेश चंद्र जोशी निवासी गोरखपुर भीमताल नैनीताल उम्र 38 वर्ष, हरीश सिंह जीना पुत्र स्वर्गीय के0एस0 जीना निवासी विकास भवन कॉलोनी भीमताल नैनीताल उम्र 49 वर्ष , अजय गोरखा पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह निवासी विकास भवन चौराहा गोरखपुर भीमताल नैनीताल उम्र 35 शामिल हैं। पुलिस टीम में थाना भीमताल के उप निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक सिमरन। हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल सुमित चौधरी, कांस्टेबल संजय नेगी, जीवन कुमार, बहादुर सिंह। नरेश परिहार, राहुल राणा, चालक मनोज पंत शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested 10 people gambling with twenty six thousand rupees and a deck of cards Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More