नशे के 400 इंजेक्शनों के साथ महिला सहित 3 लोग पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद नशे के 400 इंजेक्शनों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा कब्रिस्तान गेट के पास नई बस्ती को जाने वाला रास्ता थाना बनभूलपुरा से 03 अभियुक्तो क्रमशः असद वारसी पुत्र मौ. असलम निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान गेट थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 75 अदद नशीले इंजेक्शन BUPINE (BUPROnOPHINE)  व 75 अदद इंजेक्शन Avil (Pheniramine Maleate Injection Ip 10ml ) एवं अभियुक्त  मो. समीर पुत्र मौ. अशफाक निवासी ला. न.-7 बंजारन मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल हाल किरायेदार यूसूफ निवासी ला. न.-16 कब्रिस्तान गेट वनभूलपुरा उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 75 अदद नशीले इंजेक्शन BUPINE ( BUPRONOPHINE ) व 50 अदद इंजेक्शन Avil ( Pheniramine Maleate Injection Ip 10ml ) व महिला अभियुक्ता सोनम पत्नी राजा निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पीछे थाना – वनभूलपुरा जिला – नैनीताल उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 75 अदद नशीले इंजेक्शन BUPINE ( BUPROnOPHINE ) व 50 अदद इंजेक्शन Avil ( Pheniramine Maleate Injection Ip 10ml ) कुल 225 अदद इंजेक्शन BUPINE ( BUPRONOPHINE ) एवं 175 अदद इंजेक्शन Avil ( Pheniramine Maleate Injection Ip 10ml ) कुल 400 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

अभियुक्तो के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-118 / 22 धारा -8 / 22 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया हैं । पुछताछ अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि असर वारसी व सोनम भाई बहिन है , बरामद इन्जेक्शन लईक उर्फ हलुवा पुत्र रफीक निवासी मलिक का बगीचे लाकर देता है। तीनों अभियुक्त मिलकर नशे के इंन्जेक्शन वनभूलपुरा क्षेत्र में बेचते है तथा 19 अप्रैल 2022 को नशे के इन्जेक्शन कब्रिस्तान के आस – पास व सबदर के बगीचे में बेचे थे जो पैसे अभियुक्तगणों से बरामद हुए है वह नशे के इन्जेक्शन के बेचे हुए थे। लईक उर्फ हलुवा वारसी राधिक  उपरोक्त की सलिप्तता की जाँच हेतु दबिश दी जा रही है। अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जायेगा। अभियुक्त असद वारसी व मौ. समीर पूर्व में भी चोरी के आरोप व स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। तीनों के कब्जे से 225 अदद नशीले इंजेक्शन कम्पनी BUPINE ( BUPROnOPHINE ) एवं 175 अदद नशीले इंजेक्शन कम्पनी Avil ( Pheniramine Maleate Injection Ip 10ml ) कुल 400 अदद नशीले इंजेक्शन व जामा तलाशी से एक अदद मोबाइल मय नगदी कुल 25070 रुपये बरामद किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More