पुलिस ने मसाज सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए रैकेट से जुड़ी 8 महिलाएं और 6 पुरुष को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। पुलिस ने स्पा और मसाज सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए रैकेट से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा का मैनेजर पियूष (24) और 5 ग्राहक भी शामिल हैं। यह मामला दिल्ली के आनंद विहार इलाके का है।

 

बताते चलें कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि का पता चलने पर पुष्टि करने के लिए एक नकली ग्राहक भेजा। ग्राहक को 2,000 रुपये में मसाज ऑफर की गई और इसके बाद स्पा मैनेजर पियूष ने 2,000 रुपये अतिरिक्त लेकर महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। जैसे ही यह साबित हो गया, नकली ग्राहक ने पुलिस को तय संकेत दिए और पुलिस ने तत्काल छापेमारी करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं, जिन्हें जांच के लिए आनंद विहार पुलिस स्टेशन भेजा गया। पुलिस ने बताया कि यह स्पा इमरान नामक व्यक्ति के नाम से लाइसेंस लेकर चलाया जा रहा था, जो छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था।

डीसीपी (शाहदरा) प्रशांत गौतम के अनुसार स्पा को सील करने की प्रक्रिया के साथ ही इसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (SDM) को अनुरोध भेजा गया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की दिशा में जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 8 women and 6 men associated with the racket arrested delhi news Police exposed Police exposed the sex racket running in the massage center and arrested 8 women and 6 men associated with the racket Sex racket running in the massage center Sex scandal

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More