नाबालिक बच्चों का अपहरण कर दो लाख की फिरौती के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। बागेश्वर में दो नाबालिक बच्चों के अपहरके आरोपीयो को बागेश्वर और अल्मोड़ा की एसओजी टीम ने रात करीब 10 बजे खैरना के समीप गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/09/woman-burnt-alive-in-her-in-laws-house-for-dowry/

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूपी, पतियार निवासी 16 वर्षीय देवेंद्र सिंह और उसके साथी 13 वर्षीय कृष्णा सिंह को बुधवार को कपकोट अस्तपाल आए थे। वहां से दवाइयां आदि खरीदने के बाद घर को लौट रहे थे। तभी उन्हें कपकोट बाजार में चार युवक मिले। जिसमें एक युवक स्थानीय था। जिसे वह दोनों पहचानते थे। पुलिस की माने तो एक युवक पालड़ीछीना, कपकोट और दो अन्य रुद्रपुर के रहने वाले एवं चरस तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि वह चारों युवक किसी गाड़ी का सौदा करने आए थे। इसके बाद उनका काम नहीं बना तो वह देवेंद्र और कृष्णा को उठाकर अपने साथ ले गए। तभी रास्ते से उन्होंने देवेंद्र के नंबर से फोन किया और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। जिसके बाद हर सिंह पुत्र मंगल सिंह ने थाने में तहरीर दी और बच्चों के अपहरण के बाद फिरौती की घटना के बारे में पुलिस को बताया। कृष्णा के परिजन तारा सिंह पुत्र राम सिंह जो दिल्ली में रहते हैं। पहले उन्होंने अपहरणकर्ताओं के गूगल पे पर बीस हजार और फिर 62 हजार रुपये तक भेज दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

तहरीर आते ही पुलिस सतर्क हो गई। आनन-फानन में सीओ विपिन चंद्र पंत ने सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया। अल्मोड़ा के एसएसपी से भी मदद मांगी। अल्मोड़ा की एसओजी टीम सक्रिय हो गई। इसके बाद मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाया गया और लोकेशन अल्मोड़ा और खैरना के मध्य मिली। सीओ ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More