हल्द्वानी से बिहार ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी अचानक लापता हो गई। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। जिसके बाद किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस ने किशोरी को बिहार से बरामद कर लिया है। पूछताछ में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का मेडिकल भी कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील : सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मजबूत करें सामाजिक समरसता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल बेतिया बिहार निवासी आरोपी हल्द्वानी में रहकर मजदूरी का काम करता था। विगत 13 अप्रैल को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद किशोरी की पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने आरोपी युवक पर कई आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ बिहार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही दबाव बनाने के लिए किशोरी के साथ शादी भी रचा ली। अब किशोरी के परिजनों ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More