लंढोरा गोलीकांड के फरार अपराधी मुठभेड़ के बाद आये पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घटना के दौरान उसके दो साथी मौके से भागकर गन्ने के खेत में छिप गए, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांबिंग ऑपरेशन चलाया और दोनों बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

यह तीनों बदमाश हाल ही में लंढोरा कस्बे में हुए गोलीकांड में शामिल थे, जिसमें दो भाइयों पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस तभी से इन बदमाशों की तलाश कर रही थी और आखिरकार इस मुठभेड़ में उन्हें पकड़ लिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस को पहले कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन लगातार जांच और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस को सफलता मिली। बीती रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाश भागकर गन्ने के खेत में छिप गए।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर कांबिंग ऑपरेशन चलाया और दोनों फरार बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान अंकुश उर्फ रांझा, अभिषेक उर्फ रोबिन और सनी उर्फ प्रशांत के रूप में हुई है। इनके पास से एक मोटरसाइकिल, तीन देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन बदमाशों के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और इनके अन्य आपराधिक कनेक्शनों की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: absconding culprit caught by police after encounter crime news haridwar news Landhora shootout's absconding culprit caught by police after encounter Landora shootout uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More