नौकरी के नाम पर युवकों को विदेश भेज जबरन साइबर फ्रॉड कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों को जबरन साइबर फ्रॉड कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। सुनील ने बेरोजगार युवकों को ठगी करके थाईलैंड भेजा और वहां से म्यांमार ले जाकर अवैध तरीके से साइबर फ्रॉड में लगाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर 2025 को मो. आजम ने तहरीर देकर बताया कि सुनील ने उन्हें और उनके दोस्त जुनैद को विदेश में कंप्यूटर जॉब का झांसा दिया। इसके एवज में उसने दोनों से 70-70 हजार रुपये लिए और उन्हें बैंकॉक, थाईलैंड भेजा। इसके बाद जंगल और नदी के रास्ते उन्हें म्यांमार ले जाया गया, जहां उनसे जबरन साइबर फ्रॉड से संबंधित कार्य कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

 

किस्मत से पीड़ित युवकों ने वहां से बचकर थाईलैंड की सीमा तक पहुँचकर भारतीय एम्बेसी की मदद से भारत लौटने में सफलता पाई। सूचना मिलने के बाद जसपुर पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध की स्वीकारोक्ति की।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

साइबर अपराध एसपी कुश मिश्रा ने देहरादून में बताया कि हाल ही में उत्तराखंड के 21 युवा साइबर ठगों के म्यांमार स्थित अंतरराष्ट्रीय गैंग से सुरक्षित लौटे हैं।इनमें कई युवाओं को आरोपी ने विदेश भेजा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इंटरनेशनल गैंग के सभी तार तलाश रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused associated with an international gang Forced cyber fraud on youth in the name of jobs jaspur news Police arrested an accused linked to an international gang that forced young men to commit cyber fraud by sending them abroad in the name of jobs Police arrested the accused of committing cyber fraud udham singh nagar news uttarakhand news अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा आरोपी उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज जसपुर न्यूज नौकरी के नाम पर युवकों से जबरन साइबर फ्रॉड साइबर फ्रॉड कराने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More