लोहाघाट। चम्पावत की लोहाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट क्षेत्र के एक मंदिर में बाबा के रूप में रह रहे हरियाणा के एक व्यक्ति को एक किलो एक सौ दस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी अजय गणपति ने जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध सतर्कदृष्टि रखने तथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने को लेकर सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया है। निर्देशों के क्रम में लोहाघाट पुलिस टीम ने सुई क्षेत्र से अभियुक्त कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ, निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, थाना कोतवाली गुड़गांव, हरियाणा को एक किलो एक सौ दस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बताया कि अभियुक्त कुबेर नाथ वर्तमान में लोहाघाट क्षेत्र के एक मंदिर में बाबा के तौर पर रह रहा था। उसके खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में बाबा ने बताया कि वह क्षेत्र के लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीद कर हरियाणा ले जाकर बेचता है।
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार थाना लोहाघाट, उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट, हेड कांस्टेबल वजीर चंद, हेड कांस्टेबल संजय जोशी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]