पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा के एक महिला सहित चार अन्य उपद्रवियों को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आठ फरवरी को हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा में पथराव और आगजनी में शामिल उपद्रवियों की लगातार बड़े स्तर पर जारी धरपकड़ में पुलिस ने सोमवार (आज) चार अन्य को गिरफ्तार किया है। नैनीताल पुलिस अब तक 100 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  

पुलिस द्वारा बताया जा गया कि गिरफ्तार चार आरोपी जिसमें एक महिला भी शामिल है बनभूलपुरा हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव में शामिल थे। ज्ञात हो कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव किया था। उपद्रवियों ने आगजनी भी की थी। हिंसक घटना के संबंध में हल्द्वानी और बनभूलपुरा थाने में अलग.अलग मामले पंजीकृत हैं। हिंसा के संबंध में कई नामजद आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो, फोटो और सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया नामजद सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हिंसा के कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी धर पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीबी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 96 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे। इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त 01 महिला सहित 04 उपद्रवियों को आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आज गिरफ्तार किये गए उपद्रवियों में जीशान उर्फ जिब्बू पुत्र मौ0 गुड्डू निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पास बनभूलपुरा, मौ समीर पुत्र मौ राशिद निवासी. लाईन न.7 बिलाली मस्जिद के पास बनभूलपुरा, हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास बनभूलपुरा सम्मिलित है। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 100 लोग धरे गये हैं, जिनमें 06 महिलाएं एवं 94 पुरूष उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence crime news Haldwani news including a woman in Banbhulpura violen Police arrested four other miscreants Police arrested four other miscreants including a woman in Banbhulpura violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More