पुलिस ने चोरी की 18 बाइकों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। पुलिस ने चोरी की 18 बाइकों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज करते हुए तीनो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
 
संदर्भ में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के जिलेभर की पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लाठरदेवा-पनियाला तिराहे के पास दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता दोनों ने चोरी की बाइक होना स्वीकार किया। पुलिस दोनोंको पकड़कर कोतवाली ले आई और गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में सचिन ने बताया कि मोनू उसके बचपन का दोस्त है। मोनू के जरिए उसकी मुलाकात गौरव से हुई थी। इसके बाद उनके ग्रुप में अंकित की एंट्री हुई थी। चारों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने की योजना बनाई थी। इसके बाद चारों ने मिलकर हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर और हरियाणा से बाइक चोरी की थी। मोनू, सचिन और गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने शक्ति विहार कॉलोनी, रुड़की में एक खंडहर से चोरी की 16 बाइकें बरामद कीं। आरोपी अंकित का कुछ पता नहीं चल पाया है। मोनू और सचिन निवासी टोडा कल्याणपुर, रुड़की और गौरव निवासी गांव गोधना, थाना पुरकाजी जिला मुज्जफरनगर हाल सलेमपुर महदूद, थाना हरिद्वार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अंकित निवासी सोसायटी रोड, केशवनगर, लक्सर की तलाश की जा रही है। चारों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। 
 
इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी कुश मिश्रा, सीओ नरेंद्र पंत, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई आनंद मेहरा आदि मौजूद रहे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गिरोह का खुलासा करने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाने के साथ ही पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा करी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एसएसआई आनंद मेहरा के बेहतरीन नेटवर्क की प्रशंसा भी की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 18 stolen bikes Crime Report haridwar news interstate bike thief gang busted Police arrested three miscreants with 18 stolen bikes and busted the interstate bike thief gang three miscreants arrested uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More