लाखों रुपये की स्मैक के साथ आईटीआई के छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है। लाखों रुपये की स्मैक के साथ आईटीआई के छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को एसएसपी ने ईनाम की घोषणा की है।

जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि राज्य में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन ड्रग फी देवभूमि-2025 के तहत जिले में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान महर, तथा प्रभारी एसओजी अनीश अहमद की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बीती रात चोरगलिया क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभय पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम अमाऊ, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से 105 ग्राम स्मैक बरामद कर उसके विरुद्ध थाना चोरगलिया में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। अभियुक्त आईटीआई का छात्र है और अधिक पैसे कमाने के लालच में स्मैक को खटीमा निवासी अपने दोस्त तुषार शर्मा से खरीदकर हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस टीम की इस कार्रवाई के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुलिस टीम में एसओ चोरगलिया भगवान महर, प्रभारी एसओजी अनीश अहमद, एसआई दीपक बिष्ट, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल चंदन सिंह, नवीन भट्ट, शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested ITI student with smack worth lakhs of rupees Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More