युवक की हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित मुख्य आरोपी सहित नौ लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां पुलिस ने युवक की हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित मुख्य आरोपी सहित नौ लोगो को गिरफ्तार  किया है। यह कार्रवाई कोतवाली क्षेत्र में हुई उस घटना के बाद की गई जिसमें दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था और एक युवक की मौत हो गई थी। 

जानकारी के अनुसार 13 जून को शाने-ए-पंजाब ढाबे के पास हुए आपसी विवाद में एक पक्ष के युवक सारिम की जान चली गई थी, जिसकी एफआईआर पहले ही थाना रामनगर में दर्ज की जा चुकी थी और उसमें आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था। वहीं दूसरे पक्ष से घायल हुए सिकंदर की ओर से भी मामला दर्ज किया गया जिसमें हत्या के प्रयास, षड्यंत्र और गंभीरचोट पहुंचाने जैसी धाराएं शामिल की गईं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की निगरानी में सीओ सुमित पांडे और कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

टीम ने सुरागरसी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर बेड़ाझाल क्षेत्र में दबिश देकर नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और एक फरसा भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकित उर्फ छोटू, सौरभ, पवन सैनी, अविनाश,आशीष शर्मा, विशाल सैनी, योगेंद्र उर्फ जॉनी, मारूफ उर्फ वसीम और मोहम्मद शमी उर्फ चैप्सी शामिल हैं। ये सभी रामनगर और उसके आसपास के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनसे गहन पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। 

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

इस दौरान पुलिस टीम में एसएचओ अरुण कुमार सैनी के साथ उप निरीक्षक यूनुस, जोगा सिंह, तारा सिंह राणा, धर्मेंद्र कुमार, गगनदीप सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested nine people including the wanted main accused in the case of attempting to murder a youth ramnagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक की हत्या के प्रयास का अभियोग रामनगर न्यूज वांछित मुख्य आरोपी सहित नौ लोग

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More