गुलदार की खाल के साथ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, खाल को गुजरात में बेचने की था तैयारी में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर को दबोचा है। गुलदार की खाल को वह गुजरात बेचने की डील करके आया था। 

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि चोरगलिया पुलिस चैकिंग कर रही थीं। तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक आता दिखा। उसके पास एक बैग था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से गुलदार की खाल मिली। जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग की सूचित किया।सूचना मिलते ही वन रेंजर घनानंद चन्याल मौके पर पुहुचे। उन्होंने गुलदार के खाल की तस्दीक की। जिसके बाद चोरगलिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सूरज कुमार पुत्र सुरेश राम कालीपुर चोरगलिया बताया। बताया की उसने गौलापार के जंगल में जहरीले मांस का चारा डाला। जिसे खाकर गुलदार की मौत हो गई। जिसके बाद वह गुजरात चले गया। जहां से वह सूरत पहुंचा। यहां उसने गुलदार के खाल की डील की। इसके बाद वह हल्द्वानी पहुंचा। जहा से वह चोरलगिया पहुंच गुलदार की खाल ले जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested smuggler with Guldar's skin Uttrakhand news was preparing to sell the skin in Gujarat

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More