जंगल से मिली महिला की जली हुई लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां टेड़ाघाट के जंगल से मिली महिला की जली हुई लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि चारूबेटा निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी अनीता देवी की बीते मंगलवार को गला घोंटकर हत्या की और सबूत मिटाने के इरादे से शव को डीजल छिड़ककर जला दिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश को रविवार रात मुंडेली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसकी किसी अन्य महिला से नाजायज रिश्ते थे, जिसका विरोध उसकी पत्नी अनीता कर रही थी। रिश्तों में बढ़ते तनाव के चलते सुरेश ने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

 

बताते चलें कि शनिवार को टेड़ाघाट की नई बस्ती के पास जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला था। मृतका की पहचान अनीता देवी (निवासी चारूबेटा) के रूप में हुई। अनीता के भाई रामानंद (निवासी नानकमत्ता) ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पति सुरेश पर हत्या का आरोप लगाया था। सीओ विमल रावत ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों पर संदेह गहराया और उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया।

सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अल्मोड़ा से बस के जरिए हल्द्वानी होते हुए रात में खटीमा पहुंचा और जंगल में छुप गया। मौका देखकर रात में अनीता को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। कुछ देर घर पर रहने के बाद वह पत्नी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां मौका मिलते ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।
हत्या के बाद सुरेश हल्द्वानी चला गया और वहाँ से पड़ोसियों से घर के हालचाल पूछते हुए वापस आया। फिर परिजनों को फोन पर बताया कि वह अब खटीमा आ रहा है, ताकि घटना के समय खुद को गैरमौजूद साबित कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

 

पुलिस के अनुसार सुरेश स्वयं एक अन्य महिला से अवैध संबंध रखता था, लेकिन वह अपनी पत्नी अनीता के किसी भी पुरुष से बात करने पर शक करता था। अनीता लगातार उसे उस महिला से रिश्ता खत्म करने को कह रही थी, जिससे उनके बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। इसी तनाव से तंग आकर सुरेश ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को हत्या व सबूत मिटाने के आरोप में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट जल्द ही दाखिल की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested the accused husband Burnt body of a woman found in the forest crime news Khatima news police disclosed the case Police disclosed the case of the burnt body of a woman found in the forest and arrested the accused husband udham singh nagar news uttarakhand news आरोपी पति को गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज खटीमा न्यूज जंगल से मिली महिला की जली हुई लाश मामले का पुलिस ने किया खुलासा

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More