शिक्षा विभाग के कर्मचारी से 30 लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। कुमाऊं साइबर पुलिस ने अल्मोड़ा शिक्षा विभाग के कर्मचारी से 30 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया साइट्स पर विज्ञापनों के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग कर तीन गुना कमाने का लालच देता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

साइबर थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फरवरी में जिला अल्मोड़ा के शिक्षा विभाग में नियुक्त एक कर्मचारी ने तहरीर देकर बताया कि उसने फेसबुक में एक ट्रेडिंग बिजनेस का मैसेज देखा। लिंक में क्लिक करने पर उसका सम्पर्क एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से हुआ। इस नंबर पर चैंटिग करने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए एप्लिकेशन डाउनलोड कर इन्वेस्ट करने को बताया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न बैंक खातो में लगभग 30 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में ठगी का अहसास हुआ। मामले में एसटीएफ एसएसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी जोशी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने साक्ष्य एकत्र कर ठगी के मास्टरमांइड और मुख्य आरोपी ग्राम मानिकपुर पीरपैंती भागलपुर बिहार निवासी चंदन कुमार यादव पुत्र स्व़ रामजीत यादव की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी चंदन कुमार यादव को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, सात चेक बुक आदि सामान बरामद किया है। इस दौरान टीम में ललित जोशी, सत्येन्द्र गंगोला, मनोज कुमार, सुरेन्द्र सिंह सामन्त, मो़ उस्मान शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested the accused of cheating Police arrested the accused of cheating education department employee of Rs 30 lakh from Rajasthan rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More