नाबालिग बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र की दो नाबालिग बहनों के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पहले दोनों बहनों का अपहरण किया फिर मसूरी ले जाकर होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों बहनों को कलियर से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपित रुड़की सिविल अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी रह चुके हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कलियर से दोनों बहनों को बदहवास हालत में बरामद किया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की गई तो नाबालिग बहनों ने कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के गुलाब नगर रामपुर गांव निवासी वसीम, कोटा मुरादनगर थाना कलियर निवासी शाहरुख और शिवपुरम आजाद नगर कोतवाली गंगनहर रुड़की निवासी सचिन के नाम बताए।उन्होंने बताया कि तीनों युवक बहला-फुसलाकर उन्हें अपने साथ कार से मसूरी ले गए थे। जहां एक होटल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम तीनों युवकों ने उन्हें कलियर में छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गए। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तीनों युवकों को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपित वसीम, शाहरुख और सचिन रुड़की सिविल अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

गौरतलब है कि 16 जनवरी को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसकी दो नाबालिग बेटी 15 जनवरी से गायब हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police arrested the accused of kidnapping and raping minor sisters Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More