सरार्फा की दो दुकानों में चोरी के आरोपी को चोरी के माल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  एमबीपीजी कॉलेज के पास संचालित बन्सल ज्वैलेर्स में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त शातिर आरोपी को आवास विकास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मार्च को तनिष्क ज्वैलेर्स से सोने के छुमके तथा बन्सल ज्वैलेर्स से सोने की अगुंठी चुराने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके क्रम में हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या -148/23 तथा 149/23 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगाला गया। दोनों घटनाओं में एक ही चोरी के गैंग का शामिल होनी की आशंका पर हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, प्रभारी चौकी भोटियापडाव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। साथ ही तलाशी हेतु एसओजी को भी लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 50 सीसीटीवी खंगाले गये। बेहतर कार्ययोजना तथा सक्रिया से पुलिस टीम द्वारा बीती रात को ही घटना में संलिप्त शातिर आरोपी संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोल्ज्यू मंदिर के सामने आवास विकास कालोनी हल्द्वानी को आवास विकास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रकाश पोखरियाल, प्रभारी एसओजी राजवीर सिंह नेगी, महिला उप निरीक्षक मंन्जू ज्याला, हेड कॉन्स्टेबल इसरार नबी, कमल पाण्डेय, कांस्टेबल संजीव कुमार, प्रकाश बडाल, दिनेश नगरकोटी, हेड कांस्टेबल एसओजी कुन्दन कठायत, कांस्टेबल भानू प्रताप एवं अशोक रावत सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested the accused of theft in two bullion shops along with the stolen goods Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More