किशोरी से दुराचार कर फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। उत्तराखंड में किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी सात माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना मकान बेच दिया और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, अब पुलिस की पकड़ में आ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर थाना पिरान कलियर में दिल्ली से प्राप्त जीरो FIR के आधार पर 7 मार्च 2024 को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी पर धारा 363, 366, 376/1, 354B, 506 IPC और 3/4 POCSO एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। नाबालिक और महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद कलियर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सर्विलांस तकनीक का इस्तेमाल किया। अंततः आरोपी अनवार पुत्र शाहिद, निवासी म.न. 313 सेक्टर 23 संजय नगर, थाना मधुबन बापूधाम, जनपद गाज़ियाबाद को हापुड़, उत्तर प्रदेश से पकड़ने में सफलता हासिल की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Absconding accused of molesting a teenage girl arrested from Uttar Pradesh crime news Police arrested absconding accused of molesting a teenage girl from Uttar Pradesh Roorkee News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More