भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री को किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। पुलिस ने नैनीताल के भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री को एक किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को हरिद्वार ले गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
 
जानकारी के अनुसार आठ अक्तूबर को एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी को देवसिंह बगड़वाल भगा ले गया है जो नैनीताल भाजयुमो का जिला महामंत्री रह चुका है। मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से पकड़ने के साथ ही किशोरी को भी बरामद किया। 
 
मामले में जांच कर रही एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of kidnapping and raping a teenager crime news Former District General Secretary of BJYM Former District General Secretary of BJYM was arrested by the police and sent to jail on the charges of kidnapping and raping a teenager nainital news Police arrested the accused and sent him to jail uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल भाजयुमो का पूर्व जिला महामंत्री

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More