अपहरण के आरोपी को पुलिस ने बिजनौर से गिरफ्तार कर युवती को किया सकुशल बरामद   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। भवाली क्षेत्र में एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के तुरंत बाद उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया।आरोपी युवक सुहैल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण व बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया और आरोपी को दिल्ली – बिजनौर सीमा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मामले के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।महिला मोर्चा की निर्वर्तमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहाकि बाहरी राज्यों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोतवाल से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध बाहरी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का सम्मान भी किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवामोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोरा,  आशुतोष चंदोला, सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह,  वैभव आनंद, अशोक कुमार, मनोज कनवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Nainital/Bhowali News Police arrested the accused of kidnapping from Bijnor Police arrested the accused of kidnapping from Bijnor and recovered the girl safely Police recovered the girl safely from the clutches of the accused uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल/भवाली न्यूज पुलिस ने अपहरण के आरोपी को बिजनौर से किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के चंगुल से  युवती को किया सकुशल बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More