15 वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी पिता को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। यहां जिले के सिडकुल क्षेत्र में 15 वर्षीय अंकित गंगवार की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अंकित का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पिता देवदत्त गंगवार था। 

एसपी क्राइम निहारिक तोमर ने खुलासा किया कि देवदत्त अपने बेटे की चोरी की आदत और शरारतों से इस कदर परेशान था कि उसने हत्या की ठान ली। जांच में सामने आया कि सोमवार को अंकित ने 10 हजार रुपये चुराए थे, जिससे गुस्साए देवदत्त ने सुनियोजित ढंग से हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने मंगलवार सुबह अंकित को साइकिल से गुरुकुल स्कूल छोड़ने के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना देकर मामले को भटकाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

मंगलवार को सिडकुल के पास झाड़ियों में अंकित का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर पुलिस भी सन्न रह गई—आंखें कुचली गई थीं, खाल उधड़ी थी और शर्ट से गला कसा हुआ था। अंकित की मां आरती की तहरीर पर पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, लेकिन जांच में देवदत्त की संदिग्ध भूमिका पक्की हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से लोग हैरान हैं कि एक पिता अपने बेटे के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused father arrested crime news Murder of a 15-year-old boy Police disclosed Police disclosed the murder of a 15-year-old boy and arrested the accused father udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More