पुलिस ने गन्ने के खेत में हत्या कर फेंके गए महिला के शव से जुड़े मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

बाजपुर। गन्ने के खेत में निर्दयता पूर्वक हत्या कर फेंके गए महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में ठेकेदार मोहल्ला शिवनगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी नूर हसन उर्फ नन्हें पुत्र मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

बुधवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मई की दोपहर करीब 12 बजे नूर हसन ग्राम कनौरा चौक से सावित्री को अपनी बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद करीब 15 फिट ऊंचे टीले से उसे धक्का दे दिया, जिससे सावित्री बेहोश हो गई। जिसके बाद नूर हसन ने ब्लेड से सावित्री का गला काट दिया और फिर लाश को पत्तियों से ढककर अपने घर चला गया। मृतका का मोबाइल व पर्स अपने साथ ले लिया, जबकि मारपीट के दौरान मृतका के चप्पल, चूड़ी, कपड़े के टुकड़े आदि को घटनास्थल के नजदीक ही छुपा दिया और घटना को दूसरा रूप देने के लिए मृतका के आधे कपड़े भी खोल दिए थे। पुलिस के अनुसार सावित्री मकान बनाने में ठेकेदार नूर हसन के साथ करीब 8-10 वर्षों से काम कर रही थी और दोनों के बीच काफी नजदीकी संबंध भी थे। पिछले कुछ दिनों पूर्व से ही आपसी मनमुटाव के चलते महिला ने नूर हसन के साथ काम करना छोड़ दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes crime news Police arrested the murderer while disclosing the case related to the dead body of a woman who was murdered and thrown in a sugarcane field US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More