होटल में जनसेवा केंद्र खोल फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहे शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक होटल में चल रहे जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कमरे में मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगा मिला। 

पुलिस ने कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के कई दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अबतक एक हजार से अधिक लोगों को ऐसे फर्जी दस्तावेज बांट चुका है।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कलियर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चारमीनार के पीछे एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की तो वहां शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

कमरे के भीतर एक युवक लैपटॉप और प्रिंटर के माध्यम से आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बना रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना, नाम और पता शहनवाज पुत्र मोहम्मद प्यारे निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की और खुद को मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताया। उसने पुलिस को एक पहचान पत्र भी दिखाया, जो जांच के बाद पूरी तरह फर्जी पाया गया। आरोपी पिछले कुछ समय से होटल के इसी कमरे से सीएससी सेंटर की आड़ में अवैध धंधा संचालित कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

पुलिस ने जब मौके से बरामद जन्म प्रमाण पत्रों की जांच की, तो एक बड़ी लापरवाही और जालसाजी सामने आई। बरामद सभी जन्म प्रमाण पत्रों पर सीरियल नंबर एक अंकित था। इन दस्तावेजों पर उत्तराखंड सरकार का लोगो लगा था और ये चिकत्सिा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम रुद्रपुर के लेटर पैड पर जारी किए गए थे।

आरोपी के पास से 45 तैयार फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सात विभिन्न विभागों की रबर मुहरें, एक लैपटॉप, चार्जर और माउस, मोबाइल फोन, 06 आधार कार्ड, एक फर्जी मानवाधिकार आयोग पहचान पत्र आदि मिला है।पुलिस टीम में एसओ रविंदर कुमार, एसएसआई सुनील पंत सहित एलआईयू के सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बतायाकि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने, आधार कार्ड में परिवर्तन समेत अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने के नाम पर युवक पांच सौ से एक हजार रुपये तक लेता था। उसने कहा कि जांच पड़ताल में पता चला है कि एक हजार से अधिक लोगों का फर्जी दस्तावेज बनाकर उनको दिया है। अन्य जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news fake birth certificates and government documents haridwar news Police arrested a fraudster who was preparing fake birth certificates and government documents by opening a public service center in a hotel Police arrested a fraudster who was preparing fake documents Public service center running in a hotel uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व सरकारी दस्तावेज फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार हरिद्वार न्यूज होटल में चल रहा जनसेवा केंद्र

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More