यूपी से नैनीताल घूमने आये पर्यटक पर हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां मॉलरोड में पर्यटक पर चाकुओं से वार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के श्रावस्ती से आए 29 वर्षीय कौशलेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया था कि वो रविवार रात घूम रहे थे। तभी अचानक ग्रेंड होटल के समीप निचली मॉल रोड से जा रहे कुछ युवाओं को किसी ने ऊपर की रोड से गाली दे दी। युवा गुस्से में ऊपर की सड़क पर आ गए, लेकिन तब तक गाली देने वाला फरार हो गया। युवकों ने घायल पर शक करते हुए उस पर हमला बोल दिया। युवाओं ने कौशलेंद्र पर किसी नुकीले हत्यार से वार किया, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव आ गया। दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए घायल कौशलेंद्र का इलाज बीड़ी पाण्डे अस्पताल में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

पुलिस ने चुनौती बनी इस घटना में एक टीम बनाकर सीसीटीवी व अन्य परिस्थितियां को खंगाला गया। आज शाम पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाल हरीश चंद पंत ने घटना से अवगत कराते हुए कहा कि रोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

पुलिस ने मल्लीताल के चारटन लॉज निवासी सौरभ और दिनेश आर्या और ऋतुराज कंपाउंड निवासी सूरज कुमार आर्या को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Police arrested three accused of attacking Police arrested three accused of attacking a tourist who had come to visit Nainital from UP Tourist who had come to visit Nainital from UP uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज यूपी से नैनीताल घूमने आये पर्यटक हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More