सहारनपुर से देहरादून में जहरीला कुट्टू का आटा सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सहारनपुर से देहरादून में जहरीला कुट्टू का आटा सप्लाई करने वाले आरोपी शिशुपाल सिंह चौहान निवासी लेन-1 संगम विहार विकासनगर के साथ ही बी-4 बसंत विहार दिल्ली रोड सहारनपुर निवासी दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल को जेल भेज दिया है,जबकी सहारनपुर के मुख्य आरोपी फरार है।
 
ज्ञात हो कि रविवार रात साढ़े 11 बजे के बाद से देहरादून में कुट्टू के आटे के व्यंजन खाने से बीमार हुए लोग अस्पताल पहुंचने लगे थे। मंगलवार रात तक दून के साथ मसूरी और ऋषिकेश में बीमार होकर अस्पताल पहुंचने वालों की संख्या बढ़कर 366 हो गई थी। इनमें से 250 को भर्ती किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा के मुताबिक, मंगलवार शाम तक भर्ती मरीजों में से 220 को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने जहरीले कुट्टू के आटे की सप्लाई के मामले में फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। दून में बीते रोज सवा तीन सौ से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इस मामले में बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए। जिस चक्की में आटा बना, उसका संचालक विकास गोयल निवासी जामा मस्जिद के पास सहारनपुर फरार चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, एसओजी को भी लगाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police arrested three accused who supplied poisonous buckwheat flour from Saharanpur to Dehradun uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More