ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने एक बांग्लादेशी सहित पच्चीस बाबाओं को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने शुक्रवार 11 जुलाई को  25 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, जो बाबा का वेश धारण कर लोगों को धोखा देने और ठगने का काम कर रहा था। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हमारा अभियान अभी जारी है। इसमें हमने अभी तक 25 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक व्यक्ति बांग्लादेश से है। उससे पूछताछ के बाद ये जानकारी मिली है कि वो बांग्लादेश के ढाका का निवासी है।

 

बताते चलें कि उत्तराखंड सरकार ने हाल के वर्षों में लगातार बढ़ रहे ढोंगी साधु संतों के गिरोहों और उनके अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया है। ये लोग धार्मिक भेष में जनता, खासकर महिलाओं और युवाओं को बहला फुसलाकर धोखाधड़ी, ठगी और यहां तक कि वशीकरण जैसे झूठे दावों में फंसाकर उनका शोषण करते है। अब पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

 

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में जब एसएसपी स्वयं पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कई लोग सड़क किनारे बाबा के वेश में बैठे हैं और राहगीरों को मंत्र-तंत्र, ग्रह-नक्षत्र और भाग्य बदलने की बातें बता रहे हैं। पूछताछ में वे न तो अपने दावे सिद्ध कर पाए और न ही कोई धार्मिक ज्ञान या प्रमाण प्रस्तुत कर सके। एसएसपी ने मौके पर ही सभी को हिरासत में लेने के निर्देश दिए और 170 बीएनएसएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार 25 ढोंगी बाबाओं में से 20 से अधिक अन्य राज्यों से हैं, जबकि एक व्यक्ति बांग्लादेश का नागरिक निकला। रूकन रकम उर्फ शाह आलम, उम्र 26 वर्ष, जिला टंगाईल, ढाका से भारत आया था और बाबा बनकर लोगों को ठग रहा था। उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और एलआईयू व आईबी की टीमें उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

 

गिरफ्तार किए ढोंगी बाबाओं में

प्रदीप, सहारनपुर, उ.प्र.
अनिल गिरी, उना, हिमाचल प्रदेश
मदन सिंह सामंत, चंपावत (हाल निवासी – हरिद्वार)
रामकृष्ण, यमुनानगर, हरियाणा
अर्जुन दास, असम
शौकीनाथ, यमुनानगर
शिनभु नाथ, सुगन योगी, मोहन जोगी, नवल सिंह, भगवान सह – सभी राजस्थान निवासी
रामकुमार, बुलंदशहर
सलीम, पिरान कलियर, हरिद्वार
गिरधारीलाल, राजस्थान
सुरेश लाल, बलिया, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक आस्था की आड़ में आम जनता को गुमराह करने वाले ढोंगी साधुओं पर लगाम कसना है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें कानूनी शिकंजे में लाया जा रहा है। यह अभियान न केवल लोगों को ऐसे फर्जी बाबाओं से सतर्क करने की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को भी सुरक्षित रखने का प्रयास है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Operation Kalanemi police arrested twenty five babas including a Bangladeshi twenty five babas including a Bangladeshi arrested Under Operation Kalanemi uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक बांग्लादेशी सहित पच्चीस बाबा गिरफ्तार ऑपरेशन कालनेमि देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More