ठेकेदार से फोन पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। देहरादून निवासी एक ठेकेदार को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर दो युवकों ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी है।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मसूद आलम निवासी सिंगल मंडी कोतवाली नगर देहरादून ने तहरीर दी कि वह 2004 से ठेकेदारी का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को डॉन बताया, कहा कि यदि जान बचाना चाहते हो तो 10 लाख रुपये रंगदारी दो। मसूद ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्हें लगा यह फेक कॉल हो सकता है। लेकिन शुक्रवार को दोबारा उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने दो दिन में 15 लाख रुपये की डिमांड की है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने मोहल्ले के एक व्यक्ति पर शक जताया है। बताया कि कुछ समय पहले उनकी युवक से हाथापाई हुई थी। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने छानबीन करते हुए अनस पुत्र मोहम्मद जाकिर और मोहम्मद सेफ पुत्र अशरफ अहमद दोनों निवासी सिंगल मंडी कुसुम विहार देहरादून को गिरफ्तार किया है। अनस शीशे की दुकान तो सेफ फैक्ट्री में काम करता है। दोनों ने जल्दी पैसे कमाने के लालच में व्यक्ति को धमकी दी थी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Demanding extortion of Rs 15 lakh from a contractor over phone Police arrested two accused Police arrested two accused for demanding extortion of Rs 15 lakh from a contractor over phone uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More