बाबा के वेश में अवैध चरस की तस्करी कर रहे राजस्थान निवासी दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

 खबर सच है संवाददाता       

नैनीताल। नशा मुक्त नैनीताल की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री/सेवन के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत भवाली पुलिस ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर कैंची धाम मंदिर से आगे बकरा डिग्गी पौधालय के पास से बाबा के वेश में अवैध चरस की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए दोनों के कब्जे से कुल 1 किलो 182 ग्राम अवैध चरस के बरामद की है। 

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

पुलिस द्वारा गिरफ्तार ब्यक्तियों में सत्यनारायण दास उर्फ दीपक सेन पुत्र रामअवतार दास उम्र 32 वर्ष, हाल पता रामगंज चोपड़ा आश्रम जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम दोसा मोहल्ला व्यास जिला दौसा राजस्थान एवं अनिल दास उर्फ अनिल गौतम पुत्र भगवान शाही शर्मा उम्र 31 वर्ष हाल पता आश्रम रामगंज चोपड़ा जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम डिग्गी मालपुरा थाना डिग्गी जिला टौंक राजस्थान है। अवैध चरस की बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली भवाली में FIR NO- 10/2023 धारा-8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें आज समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नैनीताल पुलिस टीम द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में अवैध चरस की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा 2500 रुपए के आधिकारिक पुरस्कार की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना भवाली, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, जगदीश धामी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Police arrested two accused residents of Rajasthan who were smuggling illegal charas in the guise of Baba Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More