काशीपुर। कांग्रेस नेता रवि पपनै पर हमला करनेवाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 जून को रवि पपनै पुत्र पूरन चन्द्र निवासी सैनिक कालोनी जसपुर खुर्द थाना आईटीआई ने दर्ज रपट में कहा था कि वह वर्तमान में काग्रेस पार्टी का प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक आईटी सैल है।16 जून रात्रि फर्नीचर की दुकान के सामने स्लैब पर बैठ अपने फोन मे वीडियो देख रहा था अचानक 3 लोग उसके पीछे से नकाब पहनकर आये व उस पर हमला करते हुए बैल्टो से मारपीट करने लगे।
घटना के अनावरण व घटना में सम्मलित लोगो की गिरफ्तारी के लिऐं दो टीमो का गठन किया गया जिस में एक टीम को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने तथा दूसरी टीम को घटना में सम्मलित अज्ञात लोगो की शिनाख्त हेतु लगाया गया। सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन व जानकारी पर घटना में अयान शेख पुत्र जावेद निवासी जसपुर खुर्द, सौरभ दिवाकर पुत्र सुरेश दिवाकर निवासी दुर्गा कॉलोनी जसपुर खुर्द व हर्षित राणा निवासी गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द शामिल हैं। घटना का मुख्य अभियुक्त अयान शेख है जो काफी शातिर व आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व से लूट,चोरी व मारपीट आदि के अभियोग पंजीकृत है। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैती मैदान से घटना में सम्मिलित अयान शेख पुत्र स्व- जावेद निवासी जसपुर खुर्द कोर्ट व सौरभ दिवाकर पुत्र स्वर्गीय सुरेश दिवाकर निवासी दुर्गा कॉलोनी जसपुर खुर्द को हिरासत में लिया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुछ माह पूर्व एक लडके के साथ उसका विवाद हो गया था, जिसमे रवि पपनै ने उस लडके का पक्ष लिया था इस बात को लेकर उससे रंजिश थी। 16 जून को सौरभ दिवाकर व हर्षित राणा निवासी गढवाल सभा के साथ मोटर साईकिल से कृष्णा अस्पताल की तरफ जा रहा था। तभी रवि पपनै कृष्णा हॉस्पिटल के पास अकेला मिला तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। तीसरा साथी हर्षित राणा निवासी गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द थाना आईटीआई घटना के समय मोटरसाइकिल में ही बैठा था। पुलिस द्वारा हर्षित राणा की तलाश की जा रही है।
इस दौरान पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट, थाना आईटीआई, कांस्टेबल नीरज शुक्ला व गिरीश विद्यार्थी शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 भूमियाधार में खाई में गिरी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]