फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की में एक कारोबारी के घर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक कार, ढाई लाख की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि कोतवाली रुड़की क्षेत्र के इंदिरा विहार कालोनी सुनहरा रोड निवासी खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री के स्वामी सुधीर कुमार जैन के आवास पर आठ फरवरी को स्पेशल-26 फिल्म की तर्ज पर गिरोह के पांच सदस्यों ने इनकम टैक्स अधिकारी व कर्मचारी बनकर रेड डाली थी। इनकम टैक्स की इस फर्जी टीम ने कारोबारी का पूरा घर खंगाला था। साथ ही उसके कागजात आदि भी चेक किये थे। गिरोह ने कारोबारी से ठगे थे 20 लाख रुपये। यह लोग कारोबारी को विभाग की बड़ी कार्रवाई का भय दिखाकर घर में रखे 20 लाख रुपये अपने साथ ले गए थे। यह अधिकारी बकायदा मेहमानों की तरह से घर से विदा हुए। दो दिन तक कारोबारी व उसका परिवार सहमा रहा। दो दिन बाद कारोबारी ने इनकम टैक्स विभाग में जाकर कार्रवाई के संबंध में जानकारी की, तो पता चला कि इनकम टैक्स से ऐसी कोई टीम नहीं आई थी। मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गिरोह की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। लगातार गिरोह की तलाश की गई। जिसके चलते पुलिस टीम गिरोह तब पहुंच गई। फर्जी इनकम टैक्स रेड डालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस टीम पकड़ने कामयाब रही। आरोपितों में सलमान उर्फ समर निवासी खुड्डा नगला, थाना-छपार, मुजफ्फनगर व धीरज निवासी 415 इंद्रप्रस्थ योजना लोनी रोड, गाजियाबाद, थाना-लोनी, उत्तर प्रदेश हैं। आरोपितों के पास से ढाई लाख रुपये की नकदी, एक एप्पल का मोबाइल जो उन्होंने ठगी के रुपयों से खरीदा था। इसके अलावा एक ग्लांजा कार, इनकम टैक्स की एक मोहर, एक फाइल व कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police arrested two miscreants including the leader of the gang who cheated lakhs by posing as fake income tax officers Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More