पुलिस ने टैंकर से तेल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया दो ब्यक्तियों को, तेल चोरी के आरोपी बाईपास की पाइप काटकर करते थे तेल चोरी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ स्थित शिवालिकपुरम के निकट बने एक गोदाम से पुलिस ने दो लोगों को टैंकर से तेल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक टैंकर पकड़ा जिसमें 11 हजार लीटर डीजल बरामद हुआ इसके अलावा पुलिस ने 25-25 लीटर के दो गोल जरीकेन डीजल से बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपित अमित टम्टा पुत्र ईश्वरी प्रसाद टम्टा निवासी बच्चीधर्मा हल्दूचौड़ और सुनारावाली जिला नजीमाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सोनू कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआ पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने तेल चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया की इडियन आयल डीपो प्रबंधक नवीन कुमार द्वारा एक शिकायती पत्र लालकुआ पुलिस को दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि आयल डीपो के आसपास बने ट्रक खड़े होने के लिए ट्रक गोदामों में टैंकरो के ड्राइवरों से मिलकर तेल चोरी किया जा रहा है। शिकायती पत्र के आधार पर लालकुआ पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने सयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने हल्दूचौड़ स्थित शिवालिकपुरम के पास स्थानीय ट्रांसपोर्ट द्वारा बनाए गए एक ट्रक गोदाम के अंदर पहुंची तो एक व्यक्ति पाइप के जरिये टैंकर से प्लास्टिक के ड्रम में डीजल निकाल रहा था एक अन्य व्यक्ति भी वहीं पर ड्रम और पाइप लिए खड़ा हुआ था। जिसे पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तेल के टैंकर में डिजिटल लॉक होने के बावजूद चोर बाईपास की पाइप काटकर तेल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे पकड़े गए एक आरोपी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो गिरोह का मुख्य सदस्य हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तेल चोरी करने के कई उपकरण बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of stealing oil used to steal oil by cutting bypass pipe Haldwani news lalkuan news Police arrested two people while stealing oil from tanker Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More