पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से चोरी की तीन मोटर साइकिलों को बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें, जिनमें एक बिना नंबर की बाइक भी शामिल है, बरामद की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई 2025 को गौजाजाली उत्तर निवासी हसरत अली शाह ने मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 टी – 6417 के चोरी होने की रिपोर्ट थाना बनभूलपुरा में दर्ज कराई थी। मामले की जांच को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। लगातार निगरानी, सूचना संकलन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस टीम ने 8 अगस्त 2025 को गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुनील राजपूत और देव विश्वास उर्फ देबू के रूप में हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मनोज यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल महबूब अली, दिलशाद अहमद और सुनील कुमार शामिल रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested two vicious thieves with three stolen motorcycles Three stolen motorcycles two vicious thieves arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चोरी की तीन मोटरसाइकिल दो शातिर चोरों गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More