डेढ़ लाख मूल्य के कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कृष्ण सिंह चौहान पुत्र गोपाल सिंह चौहान निवासी ग्राम व पोस्ट चगेटी तहसील भनोली जिला जिला अल्मोड़ा द्वारा विगत दो दिन पूर्व थाना हल्द्वानी में सूचना दर्ज कराई गई थी, कि 18/19 जुलाई की रात्रि में शिवालिक रेस्टोरेंट के पास खड़ी उनकी बोलेरो संख्या UK01 TA 0165 का  पिछला  दरवाजा खोलकर अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी के अंदर रखें एचपी कंपनी का ऑल इन वन कंप्यूटर, फिंगरप्रिंट डिवाइस, मिक्सी मशीन, मोबाइल फोन एवं एडेप्टर चोरी कर लिए गए। जिसके सन्दर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी द्वारा मुकदमा अपराध संख्या -376/22 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी ने विवेचना उप निरीक्षक संजीत राठौड़ के सुपुर्द की। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

उप निरीक्षक संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी टीपी नगर द्वारा टीम के साथ पतारसी एवं सुरागरसी करते हुये घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भली-भॉति अवलोकन के पश्चात उक्त चोरी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद आरिश पुत्र मोहम्मद उर्फ गुड्डू निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष एवं अभियुक्त मोहम्मद नदीम उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद यूसुफ कुरैशी निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष को गुरुवार (आज) इंदिरा नगर रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी से चोरी किये गया माल एचपी कंपनी के ऑल इन वन कंप्यूटर, फिंगरप्रिंट डिवाइस, मिक्सी मशीन, मोबाइल फोन एवं एडेप्टर आदि के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया गया कि दोनों स्मैक का नशा करने के आदी होने के कारण इस प्रकार की चोरी कर लेते हैं और चोरी किया गया माल बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 एवं लाइन नंबर आठ में कबाड़ियों को बेच देते हैं। अब कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी प्राप्त की जा रही है कि लाइन नंबर 17 एवं लाइन नंबर 8 में चोरी का माल कौन-कौन से कबाड़ी खरीदते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी टीपी नगर के साथ ही कांस्टेबल परवेज अली, हेमंत कुमार एवं तारा सिंह सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested vicious thieves with valuable electronic items worth 1.5 lakh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More