पुलिस ने किया तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत दिनों हल्द्वानी शहर में फायरिंग तथा हत्या की घटनाओं के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया आरोपी युवक के पास 65 हजार की नकदी भी बरामद हुई है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

प्राप्त समाचार के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी पर प्रभावी चेकिंग करते हुए एक व्यक्ति घनश्याम सुयाल पुत्र महेश चंद्र सुयाल निवासी पनियाली देवला आटा चक्की के पास कटघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 41 वर्ष को वाहन संख्या यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेजा कार को तेज स्पीड में लाते हुये देखकर रोका गया तो वाहन में बैठे व्यक्ति घनश्याम द्वारा नशे का सेवन किया हुआ प्रतीत हुआ। जिसको संदिग्ध देखते हुये व्यक्ति/वाहन की चैकिग की गयी जिस पर घनश्याम के कब्जे से 315 बोर अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के अलावा ब्रेजा कार को सीज कर दिया गया है। पूछताछ में घनश्याम द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता चैकिंग के दौरान घनश्याम से 65,200 रूपये नगदी बरामदगी की गयी, जिनकी पुलिस द्वारा जॉच की जा रही हैं कि उक्त नगदी कहां से आयी व कहां दी जानी थी। पुलिस टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीव राठौड़, हेड कांस्टेबल अशोक जोशी, कांस्टेबल मोहम्मद अजहर, मुजम्मिल आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested youth with firearm and live cartridges Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More