दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। लंबे समय से सक्रिय अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करतेहुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अपहृत बच्ची समेत दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद किया गया है।

मामले की शुरुआत हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण से हुई थी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 6 जून को बैरागी कैंप झुग्गी बस्ती निवासी विनोद सोलंकी ने अपनी पुत्री राधिका के अपहरण की शिकायत कनखल थाने में दर्ज कराई थी। गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

पुलिस ने जांच के दौरान सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल, डंप डाटा का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला फिरौती का नहीं बल्कि संगठित बच्चा चोरी और तस्करी गिरोह से जुड़ा है।इसके बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिशें दी गईं।

पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गिरोह के सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह बच्चों को चोरी कर निसंतान दंपतियों को 2 से 5 लाख रुपये में बेचता था। पुलिस ने मोहम्मद आकिल और उसकी पत्नी नसीमा (अमरोहा), जुल्फेकार (अमरोहा), धर्मेंद्र कुमार (मुजफ्फरनगर/लक्सर), प्रीति शर्मा (जालौन/मुजफ्फरनगर) और शिवा सिंह उर्फ गौरव (सिवान,बिहार/ ज्वालापुर) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इसी गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण किया था, जिसे बाद में 1.5 लाख रुपये में बदायूं जिले में बेच दिया गया था। पुलिस ने उस बच्चे कार्तिक को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

एसएसपी ने बताया कि गिरोह में सदस्य अलग-अलग भूमिकाएं निभाते थे, जिनमें रेकी, अपहरण और बच्चों की बिक्री शामिल थी। कुछ आरोपी खुद को अभिभावक बताकर या बच्चों को अनाथ बताकर निसंतान दंपतियों को गुमराह करते थे। पुलिस ने इस नेटवर्क को एक संगठित अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह करार देते हुए मामले में आगे की जांच जारी रखी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested by police crime news haridwar news including two women Interstate child-kidnapping and human trafficking racket busted Police busted an interstate child-kidnapping and human trafficking racket by arresting six accused six accused uttarakhand news अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दो महिलाओं समेत छह आरोपी पुलिस गिरफ्त में हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More