होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 2 होटल मैनेजर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। हरिद्वार के होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 2 होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार हुए 2 अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर मामले में प्लानिंग की और कई राज खोले। होटल में दिल्ली और पंजाब की लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार। दलदल में फंसी दोनों पीड़िताओं को हरिद्वार पुलिस ने मुक्त कराया। 

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कोतवाली नगर हरिद्वार स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार की सूचना मिलने पर सीआईयू, AHTU और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के साझा प्रयास से अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराते हुए दो होटल मैनेजर को दबोचने में सफलता हासिल की जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से मिल रही सूचनाओं के बाद देह व्यापार की सूचनाओं का भंडाफोड़ करने हेतु पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में खुद ग्राहक बन कर दलाल से व्हाट्सएप पर बात की। जिसपर दलाल द्वारा व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर रेट तय करने के साथ होटल की जानकारी साझा की गई। इस पर 4 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बन कर बताए गए होटल हिल व्यू में गए और बाकी पूरी टीम कुछ दूरी पर रुक गई। ग्राहक बन कर होटल गए पुलिस कर्मियों को होटल संचालक द्वारा 2 अलग अलग कमरों में 2 लड़कियों के होने की बात बताई जिस पर ग्राहक बन कर गए पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी पूरी टीम को इसकी जानकारी साझा की गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा बताए गए कमरों को खुलवाने पर 2 अलग अलग कमरों से 2 लड़कियां (पीड़िताए) मिली। जिनके द्वारा बताया गया की वो काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी जिनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई। जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान व सोनू से कराई जिनके द्वारा इनको पैसों का लालच दे कर इस गलत धंधे में धकेल दिया गया। जिसमें से सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने अपने होटलों क्रमशः होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इबदुल्लाह और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि सोनू और सपना राजपूत की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Police busted the illegal prostitution going on in the hotel and arrested 2 hotel managers Sex racket Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More