पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। रुड़की के गंगनहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें दो सगे भाई हैं, जो वर्तमान में रुड़की केकलियर में किराये पर रहते हैं और तीसरा आरोपित उनका मामा है। आरोपितों के पास से चोरी की गई दो बोलेरो पिकअप और एक अशोक लीलैंड वाहन बरामद हुआ है। इन वाहनों को पंजाब ले जाकर रंग और नंबर प्लेट बदल दी गई थी। दो आरोपित पूर्व में भी चोरी और गोकशी के मामले में जेल जा चुके हैं।
 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पिछले 16 दिन में रुड़की देहात क्षेत्र से तीन बड़े वाहन चोरी हुए। दो मामलों में गंगनहर कोतवाली और एक में कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। रुड़की के एसपी देहात एसके सिंह, सीओ नरेंद्र पंत और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को वाहन चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। आरोपितों की तलाश के क्रम में पुलिस की एक टीम नागल कलियर गांव से रामपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप को रोका गया। जांच में पता चला कि उक्त वाहन चोरी का है। इस पर वाहन में सवार इरशाद व शहजादनिवासी निहाल सिंह रोड, थाना निहाल सिंह, जिला मोगा और फरियाद निवासी ग्राम खंखा थाना टांडा जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि इरशाद वशहजाद सगे भाई हैं और फरियाद उनका मामा। इरशाद व शहजाद कलियर में चार मीनार मस्जिद के पास किराये पर रहते हैं। फरियाद अक्सर कलियर में अपने भांजों के पास आता-जाता था। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के दो अन्य वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपितों का इरादा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि इलाकों से मवेशी चोरी कर उन्हें उत्तराखंड में बेचना था। साथ ही रुड़की से मवेशी चोरी कर उत्तर प्रदेश में बेचने की योजना थी। इसी कार्य के लिए उन्होंने इन वाहनों की चोरी की ।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police busted a vehicle theft gang and arrested three accused three accused arrested uttarakhand news Vehicle theft gang busted

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More