टशन के लिए कमर पर अवैध तमंचा लटका घूम रहा ब्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना पर एक ब्यक्ति जो अपनी कमर पर तमंचा लटका कर घूम रहा था को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति उप निरीक्षक विजयपाल सिंह चौकी प्रभारी ढेला रामनगर के नेतृत्व में सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मिली गोपनीय सूचना कि रामनगर क्षेत्र अंतर्गत सावल्दे पुल के नीचे एक व्यक्ति अपनी कमर पर तमंचा लटका कर घूम रहा है जो किसी प्रकार की अप्रिय घटना कारित कर सकता है। जिस पर चौकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सावल्दे पुल के आसपास घेराबंदी करते हुए संदिग्ध को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 32 बोर के अवैध तमंचे के अंदर 02 जिदा कारतूस बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ पर गिरफ्तार व्यक्ति हिमांशु रावत उर्फ मकाउ पुत्र रतन सिह रावत निवासी बसन्त बिहार चोरपानी रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष ने बताया कि वह टशन (दिखावे) के लिए कमर पर मॉडिफाईड अवैध तमंचा लटका कर घूमता है। पुलिस टीम द्वारा उसे बताया गया कि अवैध तमंचा रखना कानूनन दृष्टि से अपराध है जिसे तत्काल मौके से गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police caught a person roaming around with an illegal gun hanging on his waist for Tashan ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More